सासाराम (रोहतास)। रोहतास में सोन नदी पर बने पुल के दो पिलर के बीच कल शाम से ही 11 साल का बच्चा रंजन कुमार फंसा हुआ है। गैप से बच्चा दिख रहा है। बच्चे को बांस से खाना दिया गया। पाइप के सहारे ऑक्सीजन पहुंचा है। गुरुवार दोपहर दो बजे तक टीम पिलर में तीन फीट चौड़ा छेद कर दिया है। अब पुल के स्लैब को तोड़ा जा रहा है।
उसे कल से ही
निकालने की कोशिश की जा रही है। रात में एसडीआरएफ टीम पहुंची, लेकिन बच्चे को नहीं
निकाला जा सका।
गुरुवार सुबह
फिर से बच्चे को बचाने के लिए ऑपरेशन चलाया जा रहा है। रेस्क्यू टीम का कहना है कि
बच्चा स्वस्थ है। वो रिस्पांड भी कर रहा है। राहत की बात ये है कि वो ज्यादा अंदर नहीं
फंसा है। उम्मीद है कि कुछ घंटों के ऑपरेशन के बाद उसे सुरक्षित निकाल लिया जाएगा।
पुल के पास
के ताड़ के पेड़ों को गिरा दिया गया है। अप्रोच रोड की दिवार से लगे करीब 3 फीट मोटाई
वाले स्लैब को तोड़ने की प्लानिंग की गई। फिर रोहतास डीएम ने पुल निर्माण निगम लिमिटेड
से स्लैब तोड़ने की परमिशन मांगी। पुल निर्माण निगम से स्वीकृति मिलने के बाद स्लैब
तोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
बता दें कि 3 अफसर और 35 जवानों
की टीम रेस्क्यू में जुटी है। इस घटना के बाद से नासरीगंज इलाके में अफरा-तफरी का माहौल
बन गया है। बताया जा रहा है कि बच्चा दो दिन से लापता था।
Post a Comment