इंदौर। बाणगंगा क्षेत्र में पारिवारिक कलह के कारण एक महिला ने जान दे दी। छह साल पहले महिला ने लव मैरेज की थी, लेकिन बाद में में पति-पत्नी के बीच विवाद इतने बढ़े कि महिला को जान देना पड़ी। पति-पत्नी दोनो एक ही स्कूल में पढ़ते थे और तब से ही दोनों के बीच प्यार था। छह साल पहले दोनों ने शादी कर ली थी।

बाणगंगा पुलिस के अनुसार मृतका का नाम जान्हवी बटेडा है। वह शिवकंठ कॉलोनी में रहती थी। रात को उसने जहर पी लिया था। पति विजय उसे बेहोशी की हालत में एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचा। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जहर पीने से पहले विजय और जान्हवी के बीच कहासुनी हो गई थी। दोनो का एक चार साल का बेटा भी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मृतका के कमरे से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

 

Post a Comment

Previous Post Next Post