खरगोन। थाइलैंड के पटाया में आयोजित हो रही एशियन कैनो सलालम प्रतियोगिता में खरगोन जिले की बेटियों ने एक बार फिर सफलता का परचम लहराया है। प्रतियोगिता में भारतीय खिलाड़ियों का जोरदार प्रदर्शन जारी है। महेश्वर की बेटियों ने चार पदक जीते हैं।
खेल अधिकारी
पवि दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि युवा कल्याण वाटर स्पोट्स केनो सलालम प्रतियोगिता
में 11 खिलाड़ियों ने देश का प्रतिनिधित्व किया। इसमें शिखा चौहान दो कांस्य, भूमि
बघेल एक कांस्य और अहाना यादव एक कांस्य पदक विजेता रहीं।
बता दें कि अपनी जीत पर बालिकाओं
ने बताया कि उनका प्रयास है कि आगामी प्रतियोगिता में वे देश के लिए गोल्ड जीतें, इसके
लिए कठिन परिश्रम करेंगी। बालिकाओं की सफलता पर कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने खुशी
जताते हुए उत्कृष्ट खेल के लिए बधाई दी।
Post a Comment