भोपाल। कमला नगर थाना इलाके के नेहरू नगर में शुक्रवार रात करीब 11 बजे एक मंदबुद्धि किशोरी घर में चीख रही थी। अनहोनी की आशंका के चलते पडोसी ने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सुचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, तो पता चला कि किशोरी के साथ उसका पिता दुष्कर्म कर रहा था। उसके चंगुल से छूटने के लिए किशोरी चीख रही थी। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि वह तीन माह से बेटी के साथ ज्यादती कर रहा था। पुलिस ने आरोपित को दुष्कर्म, पोक्‍सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है।

कमला नगर थाना प्रभारी नेहरू नगर में रहने वाले 40 वर्षीय व्यक्ति निजी काम करता है। उसकी पत्नी उससे अलग रहती है, जबकि उसके साथ 16 वर्षीय पुत्री और उससे छोटा बेटा रहता है। बचपन से मानसिक रूप से कुछ कमजोर रहने के कारण किशोरी ने पढ़ार्इ नहीं की है। शुक्रवार रात को किशोरी रोते हुए चीख रही थी। उसकी चीख सुनकर पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने घटना के बारे में पुलिस कंट्रोल रूम को फोन पर सूचना दी। कंट्रोल रूम से जानकारी मिलने पर पुलिस बताए गए पते पर पहुंची। वहां किशोरी बदहवास हालत में मिली। पुलिस किशोरी और उसके पिता को थाने लेकर आर्इ। पूछताछ के दौरान किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसका पिता तीन माह से उसके साथ गलत काम कर रहा था। विरोध करने पर वह उसके साथ बेरहमी से मारपीट करता था। इस पर पुलिस ने दुष्‍कर्म और पोक्‍सो एक्‍ट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post