ऋषिकेश। शुक्रवार को मुखबा से मां गंगा की भोग डोली गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई। इस दौरान हेलिकॉप्टर सक फूल बरसाए गए। उत्तराखंड की चारधाम यात्रा आज अक्षय तृतीया से शुरू हो चुकी है। अगले 5 दिन में हिन्दू तीर्थ यात्री बद्रीनाथ, केदारनाथ, यमूनोत्री और गंगोत्री के दर्शन करेंगे। 21 अप्रैल तक 16 लाख लोग यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं।
सबसे पहले दोपहर
गंगोत्री धाम के कपाट 12:35 बजे खोले जाएंगे। गंगोत्री मंदिर को 11 क्विंटल गेंदे के
फूलों से सजाया गया है। वहीं, खरसाली से मां यमुना की डोली सुबह 8:25 बजे रवाना हो
गई। दोपहर 12:41 बजे यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल
को और बद्रीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को खोले जाएंगे।
इस बीच, उत्तराखंड सरकार ने तीर्थयात्रियों
निर्धारित संख्या में दर्शन करने पर लगी रोक हटा दी है। श्रद्धालुओं का ऑनलाइन और ऑफलाइन
रजिस्ट्रेशन जारी रहेगा। उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि चार धाम की
पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से पूजा करवाई गई, क्योंकि वे चारों धाम
और और भगवान शिव के भक्त हैं।
Post a Comment