उज्जैन। उज्जैन जिले की तराना तहसील के कायथा थाना क्षेत्र में ग्राम खातीखेड़ी में उस समय हड़कंप मच गया, जब दो पक्षों में पुराने विवाद के चलते झगड़ा हुआ। इस विवाद मे एक पक्ष ने गोलियां दागी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक गंभीर घायल है। उसे इलाज के लिए इंदौर के एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया।
बर्थडे पार्टी
मे डीजे बजाने के विवाद का मामला तराना तहसील क्षेत्र के कायथा थाना क्षेत्र का है।
ग्राम खातीखेड़ी मे बर्थडे पार्टी में डीजे बजाने की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद
हो गया। दोनों पक्षों में पंचायत चुनाव से ही रंजिश चल रही थी। बुधवार शाम फिर डीजे
की बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। यह इतनी बढ़ी कि विजेंद्रसिंह राठौर और
तिलकसिंह राठौर निवासी ग्राम खातीखेड़ी ने राजेंद्र सिंह पिता कमलसिंह पंवार उम्र
35 वर्ष पर अचानक गोली चला दी। बीच-बचाव करने आए कालूसिंह को भी गोली लगी और वह गंभीर
घायल हो गए।
गोली चलाने
वाला आर्मी का जवान
उज्जैन एसएसपी सत्येंद्र कुमार
शुक्ल ने बताया कि प्राथमिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार आरोपी तिलक सिंह सेना का
जवान है। पश्चिम बंगाल में पदस्थ था। आठ दिन की छुट्टी पर गांव आया था। इसकी जानकारी
निकाली जा रही है। संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।
Post a Comment