इंदौर। इंदौर के करीब सांवेर में पुरानी रंजिश के कारण एक 55 साल के व्यक्ति की हत्या कर दी गई। दोनो पक्षों में पुरानी रंजिश थी। अारोपियों ने सांवेर में रहने वाले गुरुदत्त सवारिया को घर से बुलाया और चाकू से वार कर दिया।

यह वारदात सोमवार रात को हुई थी। इसके बाद घायल अवस्था मेें गुरुदत्त को अस्पताल में भर्ती किया गया था। मंगलवार रात उनकी मौत हो गई।  पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश जारी कर दी है। पुलिस के अनुसार दो पक्षों में पुरानी रजिंश थी। इस कारण  पांच हमलावरों ने 55 साल के गुरुदत्त सवारिया पर चाकू कर दिया था।

गुरुद्त लोडिंग रिक्शा चलाते थेे। उन्हें पेट, सीने में चाकू से गहरे घाव हो गए थे। गंभीर रूप से घायल हुए गुरुदत्त को  परिचितों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में छापे मारे गए। दोपहर में परिजन शव को लेकर सांवेर पहुंचे। वहां उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मिलकर नाराजगी  भी जताई।

Post a Comment

Previous Post Next Post