उज्जैन। चाइना डोर के उपयोग को रोकने के लिए भले ही पुलिस और प्रशासन कितनी ही सतर्कता क्यों ना बरतें लेकिन शहर में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो लाख समझाइश के बावजूद भी चाइना डोर से ही पतंगबाजी कर रहे हैं। चाइना डोर से पतंग उड़ाने के कारण शहर में लगातार लोग इसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं। रविवार को होमगार्ड जवान के नानाखेड़ा रोड पर गंभीर रूप से घायल होने के बाद सोमवार शाम भी इंदिरा नगर चौराहे पर एक अधेड़ चाइना डोर के कारण घायल हो गया।
चिमनगंज थाना
क्षेत्र के राजीव नगर में रहने वाले एक व्यक्ति का पैर चाइना डोर से कट गया। गंभीर
घायल हुए सिंह को पुलिस जवान राहुल परिहार ने सरकारी अस्पताल मे इलाज के लिए भिजवाया
जहां से घायल को डॉक्टरों ने निजी अस्पताल में उपचार के लिए भेज दिया है।
पुलिस आरक्षक राहुलसिंह परिहार
ने बताया कि बनेसिंह पिता सुंदरसिंह मालवीय निवासी राजीव नगर निवासी है। ऑटो चलाने
का काम करता है। बने सिंह एक्टिवा गाड़ी पर दाल मिल चौराहा से गुजर रहा था, उसी दौरान
उसके पैर में चाइना डोर आ गई। इससे उसका पैर कट गया। यह पूरी घटना देख मैंने उसे तत्काल
सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भिजवाया। हालत गम्भीर होने की वजह से डॉक्टरों ने उसे
पाटीदार अस्पताल में उपचार के लिए भिजवाया। वहां पर बनेसिंह का उपचार हो रहा है।
Post a Comment