कोटा। कोटा में NEET की तैयारी कर रहे एक स्टूडेंट ने आत्मदाह का प्रयास किया है। बात बस इतनी थी कि पिता ने पढ़ाई पर फोकस करने के लिए कह दिया था। इसी से नाराज स्टूडेंट ने खुद पर केरोसिन उड़ेल कर आग लगा ली। इस हादसे में वह 55 प्रतिशत तक झुलस गया। मामला शहर के जवाहर नगर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे का है।
डीएसपी अमर
सिंह ने बताया कि मयंक (20) बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में रहता है। उसके पिता संजय
कुमार बिहार में प्रिंटिंग वर्क का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि मयंक के पिता बुधवार
सुबह साढ़े 8 बजे उनके बेटे से मिलने आए थे। यहां दोपहर 12:30 बजे तक वे रुके थे। इस
दौरान मयंक से पढ़ाई को लेकर बातचीत हुई।
अमर सिंह ने
बताया कि पिता ने पढ़ाई पर फोकस करने का कहा था। इसी बात से मयंक नाराज हो गया। वह अपने
पिता को छोड़कर दोबारा रूम पर आया और खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। आग लगते ही मयंक
चिल्लाने लगा। इस पर पीजी संचालक कमरे में आए तो वह झुलसा हुआ था। वे तुरंत मयंक को
कोटा के डिस्ट्रीक्ट हॉस्पिटल लेकर आए। इधर, परिजन मयंक को गुरुवार सुबह इलाज के लिए
पटना लेकर रवाना हो गए।
पिता बोले : 2 महीने पहले आया था, पढ़ाई का कोई प्रेशर नहीं था
पिता संजय ने
बताया कि वे बुधवार को ही बेटे से मिलने दिल्ली से कोटा पहुंचे थे। मयंक 12वीं पास
कर 2 महीने पहले ही कोटा आया था। वहां NEET की पहले कोचिंग कर चुका था। सोचा कि कोटा
में पढ़ाई का माहौल है तो उसे यहीं भेज दिया और यहां रूम लेकर पढ़ाई करने लगा।
पिता ने बताया
कि पढ़ाई को लेकर ऐसा कुछ प्रेशर नहीं था। बुधवार को हमने रूम में बैठकर साथ में ही
खाना खाया था। ये जरूर बात हुई थी कि पढ़ाई पर फोकस करना। तुम्हारा जो टारगेट है उसे
हासिल करना है। ऐसा हम अक्सर मयंक से कहते रहते थे, लेकिन उसके मन में क्या चल रहा
था, हमें नहीं पता।
मयंक के पिता
ने बताया कि बातचीत करने के बाद दोपहर में जब स्टेशन के लिए निकले तो मयंक हमें तलवंडी
चौराहे तक छोड़ने आया। मुझे प्रणाम भी किया तो यहां भी कहां कि पढ़ाई पर ध्यान देना।
स्टेशन पहुंचा तो पीजी संचालक का कॉल आया कि तुम्हारा बेटा घायल हो गया। पीजी आने पर
पता चला कि उसे हॉस्पिटल ले गए हैं। हॉस्पिटल आए तो जानकारी मिली कि बेटे ने खुद को
आग लगाकर आत्मदाह का प्रयास किया है। पिता ने बताया कि अभी इलाज सही चल रहा है, लेकिन
अब हम अपने बेटे को पटना ले जाना चाहते हैं।
कमर के ऊपर
तक का हिस्सा पूरा जला
इस हादसे में मयंक के कमर के
ऊपर का हिस्सा बुरी तरह से झुलस गया। हालांकि उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
संजय ने बताया कि उनके दो बेटे हैं और इनमें मयंक सबसे बड़ा है। वह मेंटली स्ट्रॉन्ग
भी है। खुद ने ही कहा था कि वह कोटा जाकर अलग से तैयारी करेगा, लेकिन ऐसा क्यों किया
पता नहीं।
Post a Comment