कोटा। पैदल जा रही रेलवे अधिकारी की पत्नी से बाइक सवार युवकों ने लूट का प्रयास किया। बदमाशों ने महिला का पर्स लूटने की कोशिश की। पर्स को छीनते समय महिला मुंह के बल सड़क पर गिर गई। बदमाश रेलवे अधिकारी की पत्नी को घसीटते ले गए, लेकिन महिला ने पर्स नहीं छोड़ा। मामला कोटा के गुमानपुरा बाजार का है। इसका सीसीटीवी भी सामने आया है।
रेलवे में वाणिज्य
विभाग में मुख्य अधीक्षक किशोर कपूर ने बताया घटना गुरुवार रात 8 बजे की है। कपूर ने
बताया कि वह पत्नी स्मृति कपूर और बेटी पलक के साथ मार्केट गए थे। उनकी गाड़ी गुमानपुरा
इलाके में मोदी हाउस के पास खड़ी थी। तीनों पैदल-पैदल गाड़ी की तरफ लौट रहे थे। पत्नी
के हाथ में पर्स था।
कपूर ने बताया
कि वे संतोष बेकरी के सामने से गुजर रहे थे। इसी दौरान पीछे से बाइक पर तीन बदमाश आए।
कुछ देर खड़े रहे और मौका देखते ही पत्नी का पर्स छीनने की कोशिश की। स्मृति ने पर्स
को कस कर पकड़ लिया था। पर्स छीनने की कोशिश में बदमाशों ने बाइक दौड़ाई तो पत्नी सड़क
पर गिर गई। इस दौरान मुंह और हाथ में चोट लग गई। नीचे गिरने से महिला का दांत टूट गया।
हालांकि महिला की हिम्मत देखकर बदमाश पर्स छोड़ मौके से फरार हो गए।
बाइक पर तीन
लोग थे
किशोर कपूर ने बताया कि बाइक
पर तीन जने सवार थे। बदमाश रेकी कर रहे थे। मैं बेकरी की शॉप से आगे निकल चुका था।
बेटी और पत्नी पीछे-पीछे आ रही थी। पत्नी और बेटी को अकेला देखकर बदमाश पर्स छीनकर
भागना चाहते थे। बाइक की स्पीड में होने और पत्नी की ओर से पर्स कसकर पकड़ने से कामयाब
नहीं हो सके। उन्होंने बताया कि अभी थाने में शिकायत नहीं दी है।
Post a Comment