इंदौर। इंदौर राउ थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक सुने मकान को निशाना बनाया। यहां रहने वाली 60 साल की महिला पिछले एक महीने से दिल्ली गई हुई थी। सुने मकान का ताला तोड़कर बदमाश घर में घुसे और यहां से सोने-चांदी के जेवरात सहित 30 हजार रुपए नगद ले भागे। पड़ोसी ने महिला को सूचना दी तो घटना का पता चला।

राउ पुलिस के मुताबिक घटना रॉयल कृष्णा बंगलो की है। यहां रहने वाली 60 वर्षीय आशा शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक महिला पिछले एक माह से दिल्ली गई हुई थी। पता चला है कि शादी समारोह के चलते महिला वहां गई थी। इस दौरान इंदौर में उनका घर सुना था। बदमाशों ने इसका फायदा उठाते हुए उनके सुने मकान का ताला तोड़े और वारदात को अंजाम दिया।

पड़ोसी से पता चला घर में चोरी हो गई

महिला ने पुलिस को बताया कि 19 जनवरी की दोपहर को उनके पड़ोसी श्याम गुप्ता ने उन्हें फोन पर बताया कि उनके घर के अंदर का और बाहर का गेट खुला है। पड़ोसी की सूचना मिलने पर महिला इंदौर आई है। महिला घर पहुंची तो वहां पूरा सामान बिखरा हुआ मिला। महिला के मुताबिक बदमाश उनके यहां से दो सोने की अंगूठी, चांदी की पायल, आठ जोड़ी बिछिया और 30 हजार रुपए नगद चोरी कर ले गए।

सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही पुलिस

इधर, घटना के बाद पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है। इसके साथ ही पुलिस ने इस मामले में आसपास के लोगों से भी पूछताछ की है। पुलिस ने अपने मुखबिर तंत्र को बदमाशों की जानकारी के लिए एक्टिव किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post