जबलपुर। जबलपुर में मंगलवार रात शादी फंक्शन में हुई हर्ष फायरिंग में 26 साल के युवक की मौत हो गई। युवक दिल्ली में नौकरी करता था। पिता पुलिस में हैड कॉन्स्टेबल हैं। दो महीने पहले उनके हार्ट का ऑपरेशन हुआ है। उन्हें ही देखने जबलपुर आया था। इसी बीच वह अपने दोस्त की शादी में शामिल हुआ था। घटना बेलबाग थाने की है। फायरिंग का आरोप BJP नेता और पूर्व मंत्री अंचल सोनकर के रिश्तेदार पर है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बेलबाग थाना
इलाके के ब्यौहारबाग में शादी फंक्शन चल रहा था। शादी मिंटू सोनकर की थी। मंगलवार को
उसका हल्दी प्रोग्राम चल रहा था। पुलिस लाइन में रहने वाला मिंटू का दोस्त रोहित पिल्लै
भी इसमें शामिल होने पहुंचा था। फंक्शन के बीच प्र्दुम्न सोनकर ने 12 बोर की बंदूक
से फायरिंग कर दी। एक गोली रोहित के सीने में लगी। वह बेहोश होकर नीचे गिर पड़ा। खून
से लथपथ रोहित को घायल हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।
डॉक्टरों ने
उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही बेलबाग थाना पुलिस के साथ SP सिद्धार्थ बहुगुणा
मौके पर पहुंचे। प्रद्युम्न सोनकर भी मिंटू का दोस्त है। पुलिस ने रात में ही उसे गिरफ्तार
कर लिया। आरोपी प्रद्युम्न, पूर्व मंत्री अंचल सोनकर के बेटे पार्षद राम सोनकर का साला
है।
रोहित के चाचा
पीएस पिल्लै ने बताया कि रोहित पुलिस लाइन में रहता था। उसके पिता पुलिस में हैं। मंगलवार
शाम 9 बजे रोहित शादी में गया था। रात 10.30 बजे हमें सूचना मिली कि रोहित को गोली
लग गई है। जब तक हम लोग अस्पताल पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
अस्पताल में
हंगामा, तीन थानों की पुलिस ने संभाला मोर्चा
घटना के कुछ
देर बाद ही रोहित के परिजन अस्पताल पहुंच गए। जवान बेटे के शव को देखकर मां किरण पिल्लै
फूट-फूटकर रोईं। उनके आंसू नहीं थम रहे थे। पिता का भी बुरा हाल था। अस्पताल में हंगामा
होते देख गोरखपुर, बेलबाग, ओमती थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
दो महीने पहले
ही हुआ था पिता का ऑपरेशन
रोहित के चाचा पीएस पिल्लै ने
बताया कि रोहित के पिता वासु पिल्लै का दो महीने पहले ही हार्ट का आपरेशन हुआ है। जैसे
ही बड़े बेटे रोहित की मौत की खबर वासु को लगी, तो वे बदहवास हो गए। छोटे भाई विवेक
की आंखों से भी आंसू नहीं थम रहे थे। कोई यह मानने को तैयार नहीं था कि जिस रोहित को
उन्होंने कुछ देर पहले सही-सलामत देखा था, वह अब इस दुनिया में नहीं है। रोहित की बहन
की शादी हो चुकी है। वह पुणे में रहती है। रोहित दिल्ली में निजी कंपनी में काम करता
था। अविवाहित था।
Post a Comment