भोपाल। राजधानी भोपाल में लव जिहाद का मामला सामने आया है। आरोपी ने नाम बदलकर नाबालिग से दोस्ती और तीन साल तक उसके साथ ज्यादती की। बाद में धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने पर पीड़िता ने पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने आरोपी फैजल सैय्यद अब्बास को गिरफ्तार कर लिया है।

कोलार थाना क्षेत्र में पीड़ित रहती है। वह 2019 में 11वीं कक्षा में एक निजी स्कूल में पढ़ती थी। वहां, शान पंडित नाम के लड़के का आना जाना था। उसने पीड़िता से दोस्ती की। उस समय पीड़िता की उम्र 16 साल थी। यह दोस्ती प्रेम प्रसंग में बदल गई। आरोपी पीड़िता को घुमाने फिराने ले जाने लगा। नवंबर 2019 में आरोपी पीड़िता को एक होटल में लेकर गया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता के विरोध करने पर उसे शादी करने का झांसा दिया।

इसके बाद लगातार तीन साल तक आरोपी पीड़िता के साथ ज्यादती करते रहा। पीड़िता को पिछले महीने आरोपी की असलितय का पता चला। जब उसने इसके बारे में उससे बात कि तो उसने कहा कि उसके पास उसके वीडियो है। यदि उसके बारे में किसी से कुछ बताया तो वह वीडियो वायरल कर देगा। आरोपी ने पीड़िता के साथ मारपीट भी की।

पीड़िता ने बताया कि पीड़िता कॉलेज जाने के लिए निकलती तो आरोपी उसे अपने साथ ले जाता था। वह उससे कॉलेज की फीस के पैसे भी ले लेता था। इस वजह से वह कॉलेज की पढ़ाई भी नहीं कर पाई। उसने पीड़िता का गर्भपात भी कराया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म, एट्रोसिटी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post