इंदौर। इंदौर में एक मैकेनिक का शव अकड़ा हुआ मिला है। रात को वह मां से बात करके सोया था। सुबह मां ने ही उसे उठाया तो उसका शरीर अकड़ा हुआ था और शरीर में कोई हलचल नहीं थी। मां उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गई तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।
मृतक का नाम
सिद्धार्थ (20 साल) पुत्र स्व. रूसी गिरी निवासी देव गुराड़िया है। मां ने बताया कि
रात में सिद्धार्थ घर के बाहर बैठा था। रात में वह कमरे में जाकर सो गया। सुबह पांच
बजे मां प्रगति ने उसे देखा तो उसका शरीर अकड़ा हुआ था। मां ने आसपास के लोगों की मदद
से सिद्धार्थ को एनर्जी अस्पताल ले गई। यहां डॉक्टरों ने उसे एमवाय अस्पताल रैफर कर
दिया। एमवाय अस्पताल के डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पिता की हो
चुकी मौत, इकलौता बेटा
सिद्धार्थ ने कुछ साल पहले पढ़ाई
छोड़ दी थी। उसके पिता की कई साल पहले मौत हो चुकी है। मां निजी कंपनी में नौकरी करती
है। उसकी एक छोटी बहन भी है। सिद्धार्थ कुछ दिनों से ई रिक्शा रिपेयरिंग का काम सीख
रहा था। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह का खुलासा हो पाएगा।
Post a Comment