इंदौर। इंदौर में कार सवार ने ट्रैफिक हेड कॉन्स्टेबल को टक्कर मार दी। टक्कर से वह बोनट पर जा गिरा, लेकिन कार सवार ने कार रोकने के बजाय आगे बढ़ा दी। कॉन्स्टेबल काफी दूर तक चलती कार के बोनट पर लटका रहा। बाद में ट्रैफिक के सूबेदार ने बाइक से कार का पीछा कर आरोपी को पकड़ा। उससे पिस्टल बरामद हुई है।
घटना इंदौर
में सोमवार दोपहर की है। सत्य साईं चौराहे पर सूबेदार सुरेंद्र सिंह और उनकी टीम चैकिंग
कर रही थी। इस दौरान एक कार को ट्रैफिक के सूबेदार और हेड कॉन्स्टेबल ने हाथ का इशारा
देकर रोकने का प्रयास किया। इसके बाद भी आरोपी केशव उपाध्याय ने कार नहीं रोकी। ड्राइवर
ने कार की स्पीड तेज कर दी। इस दौरान हेड कॉन्स्टेबल कार के बोनट पर जा गिरा। आरोपी
ड्राइवर हेड कॉन्स्टेबल को इसी हालत में काफी दूर तक ले गया। आगे जाकर हेड कॉन्स्टेबल
बोनट से नीचे गिर गया।
बाइक से पीछा कर कार को पकड़ा
ड्राइवर के कार नहीं रोकने पर सूबेदार सुरेंद्र सिंह ने तुरंत ही बाइक स्टार्ट कर ली थी। उन्होंने कार का पीछा किया। लसूड़िया के पास उन्होंने कार को रोक दिया। इस दौरान कार ड्राइवर उनसे बदतमीजी करने लगा। पुलिस ने जब कार की तलाशी ली जो उसमें से पिस्टल बरामद की। आरोपी कार चालक से पूछताछ की जा रही है।


Post a Comment