नर्मदापुरम/इटारसी। आदिवासी विकासखंड केसला के एक गांव में 07 वर्षीय बालिका के साथ दुराचार के बाद गला घोंटकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपित मृतका का सगा फूफा है। उसने जंगल मे उसकी हत्या कर दी। शाम के बाद जब बच्ची घर नहीं लौटी तो स्वजनों को शंका हुई। देर रात भारी पुलिस बल ने जंगल मे सर्चिंग करते हुए बच्ची का शव अर्धनग्न हालत में बरामद कर लिया। सरकारी अस्पताल में पीएम किया जाएगा, देर रात ही आरोपित फूफा को हिरासत में लिया गया है, उसका भी मेडिकल होगा।

नर्मदापुरम जिले के आदिवासी विकासखण्ड केसला में 7 वर्षीय मासूस के साथ रेप कर गला दबाकर जंगल में शव फेंकने की घटना से सनसनी फैल गई। एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री इस इलाके में सभा लेने पहुंचे थे।

घटना की जानकारी लगते ही गांव में आक्रोश फैल गया। रात 11 बजे एसपी डॉ गुरकरन सिंह, केसला पुलिस के भारी बल को लेकर मौके पर पहुंचे। एसपी ने एसडीओपी, 5 निरीक्षक, करीब 70 पुलिस कर्मी और एफएसएल टीम के साथ प्रूफ रेंज के जंगल में सर्चिंग शुरू कराई। रात करीब 5 घंटे की सर्चिंग के बाद बच्ची का शव जंगल से बरामद हो गया। इमरजेंसी लाइट से पुलिस ने करीब 5 घंटे सर्चिंग की। जिसके बाद पुलिस को बच्ची का शव अर्धनग्न हालत में मिला। बच्ची के चेहरे पर कपड़ा पड़ा हुआ था। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अपहरण, रेप और हत्या का मामला दर्ज किया है।

एसपी के अनुसार आरोपित बैतूल जिले के बीजादेही थाना इलाके का निवासी है। केसला थाना क्षेत्र के एक गांव में उसकी ससुराल है। दो दिन पहले वह आया था। शुक्रवार को बच्ची के स्वजन मजदूरी करने गए थे, घर पर बच्ची और आरोपित फूफा अकेला था, वह टॉफी का लालच देकर उसे जंगल में ले गया, जहां दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या के बाद वापस लौट आया।

थाने पहुंचे स्वजन

शाम तक बालिका जब घर के आसपास भी नहीं मिली तो उसकी खोजबीन शुरू हुई। स्वजनों ने थाने में शिकायत की। थाना प्रभारी गौरव बुंदेला ने गंभीर मामला होने से तत्काल जांच शुरु की। पड़ोसियों ने पुलिस और स्वजनों को बताया था कि बच्ची को उसके फूफा के साथ जाते हुए देखा गया था। इसके बाद पुलिस ने फूफा से पूछताछ की। पहले उसने गुमराह किया बाद में पुलिस की सख्ती पर उसने पूरी घटना की जानकारी दी। बच्ची से जंगल में दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर आरोपित मुंह पर कपड़ा डालकर आ गया था। इस वारदात के बाद पुलिस विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है।

Post a Comment

Previous Post Next Post