नवरात्रि में दुर्गा प्रतिमा की मुस्कुराहट भक्तों की उदासी दूर कर दे रही है। मुस्कुराती मां को देखने के लिए छिंदवाड़ा और नरसिंहपुर जिले में भक्तों की भीड़ खूब उमड़ रही है। एमपी के इन दोनों जिलों में कलाकारों ने अपनी मेहनत से मां को यह रूप दिया है। करीब जाने पर भक्तों को अहसास हो रहा है कि वह साक्षात मां के सामने खड़े हैं। मां अपने भक्तों को देखकर मुस्कुरा रही हैं। दुर्गा पंडालों में मां का यह रूप देखकर भक्त अपने गम भूल जा रहे हैं।


छिंदवाड़ा जिले में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई हैं। शहर से 22 किलोमीटर दूर सिंगोड़ी में यह प्रतिमा स्थापित की गई है। जानकारी के अनुसार पवन प्रजापति नाम के मूर्तिकार ने मां को यह रूप दिया है। उसके कलाकारी की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है। साथ नवरात्रि के मौके पर लोग तस्वीर भी खूब शेयर कर रहे हैं।



तस्वीरों में मां बिल्कुल सजीव लग रही हैं। उनकी तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि मां अपने भक्तों की आंखों में आंख डालकर बातें कर रही हैं। दुर्गा मां की प्रतिमा के सामने खड़े होते ही भक्तों की उदासी दूर हो जा रही है। भक्त मां के इस रूप को देखकर खो जा रहे हैं। साथ ही कलाकार की तारीफ भी खूब कर रहे हैं।



एमपी के नरसिंहपुर जिले में भी एक दम सजीव जैसी मां की प्रतिमाएं बनी हैं। यह प्रतिमाएं नरसिंहपुर जिले के बरहटा में बनी हैं। इन्हें दुर्गा पंडाल में स्थापित किया गया है। मां का मनमोहक रूप भक्तों के मन को मोह ले रहा है। पंडाल पहुंचने के बाद भक्त की प्रतिमा को निहारने में लीन हो जाते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post